Breaking News

मानव तस्करी को लेकर नुक्कड़ नाटक का मंचन

HTN Live

लखनऊ (सं)। प्रभात तारा संस्था ने कारितास इंडिया के सहयोग से चारबाग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी विरोधी कार्यक्रम को लेकर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। रविवार दोपहर शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्टेशन डायरेक्टर भी मौजूद थे।
नुक्कड़ नाटक के जरिये यात्रियों को मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूक करने का काम किया गया। इस मौके पर संस्था के स्वयंसेवियों ने बताया कि पूरी दुनिया में नशीले पदार्थ के बाद मानव तस्करी दूसरा सबसे बड़ा एवं लाभप्रद अवैध व्यापार है, जिसको लेकर जागरूकता के जरिये ही रोका जा सकता है। संस्था ने इस मौके पर पैम्फ्लेट का वितरण किया और मानव तस्करी को रोकने के लिए संस्था से जुडऩे की अपील की। प्रभात तारा संस्था की स्वयंसेवी मोनिका ने बताया कि मानव तस्करी से सम्बंधित कोई भी सूचना अथवा जानकारी 7459905967 व 9415028851 पर देकर असहायों की मदद की जा सकती है। इसके अतिरिक्त चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने एहसास संस्था को सूचना देकर मानव तस्करी को रोकने में सहायक बना जा सकता है।

No comments