आईआरसीटीसी करायेगा देश के सबसे स्वच्छ गांव की यात्रा
HTN Live
लखनऊ (सं)। आईआरसीटीसी इस बार शिलांग, चेरापूंजी व गुवाहाटी के लिए मई में यात्रा कराने जा रहा है। 24 से 29 मई के बीच यात्रा का पैकेज मूल्य में तीन सितारा होटल में रहने एवं भोजन की व्यवस्था होगी। दो यात्रियों के एक साथ जाने पर प्रत्येक यात्री को 33650 रुपये एवं तीन यात्रियों के एक साथ जाने पर प्रत्येक यात्री को 31980 रुपये देना होगा। वहीं किसी पर्यटक के साथ बच्चों के जाने पर बेड सहित उन्हें 28610 रुपये का भुगतान करना होगा। यात्रा के दौरान यात्रियों को चेरापूंजी में भस्माई गुफा, सेवन सिस्टर वाटर फॉल, नोहकलिकाई वाटर फॉल, वकब फॉल और एलीफैंटा वाटर फॉल, शिलांग में एशिया का सबसे स्वच्छ गांव मावल्यान्नांग का भ्रमण, डॉन बास्को म्यूजियम, यूमियाम लेक, गोवाहाटी में कामख्या देवी के दर्शन, ब्रह्मपुत्र नदी एवं स्थानीय भ्रमण कराया जायेगा। इस यात्रा में यात्रियों को लखनऊ से गुवाहाटी वाया कोलकाता फ्लाइट से ले जाया जायेगा। सीटों की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। यात्रा पर रवाना होने वाले पर्यटक आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय एवं अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से अपने टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं।

No comments