सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही भाजपा : महेन्द्र नाथ पांडेय
HTN Live
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि राजनीति में शुचिता के साथ साफ.-सुथरी राजनीति व सेवा-भाव और समाज के सभी वर्गों को साथ ले चलने की राजनीति का भाजपा ने आयाम स्थापित किया है। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में इतने कम समय में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने तथा शासन व समाज के विभिन्न स्थानों पर सर्वाधिक स्थान पाने का रिकार्ड सिर्फ भाजपा का है।
डॉ. पाण्डेय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह ने जो 73 प्लस का लक्ष्य भाजपा उत्तर प्रदेश को सौंपा है। पार्टी के स्थापना दिवस पर हमारा संकल्प है कि हम सभी अमित शाह के नेतृत्व में यह लक्ष्य प्राप्त करेंगे और मोदी पुन: देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
डॉ. पाण्डेय ने कहा कि आज भाजपा देश की सबसे बडी पार्टी है। इसके मूल में हमारे नेताओं के आचरण उनके आचार-विचार व नेतृत्व की विशेषता है और अधिक गहराई में जो इसकी जड़ है उसमें हमारे कार्यकर्ता व समर्थक है।
No comments