Breaking News

मंदिरों के पट खुलते ही माता के जयकारों से गूंजा शहर

HTN Live



कलश स्थापना के साथ घरों में भी हुई मां शैलपुत्री की अगवानी

लखनऊ । कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र की शुरुआत शनिवार से हो गई। इस बार आठ नवराते पडऩे के कारण प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना हुई। राजधानी के देवी मंदिरों में माता के दर्शन के लिए प्रात: से ही मंदिरों के कपाट खोल दिये गये। भक्तों ने माता के दर्शन कर मन की मुरादें मांगी। घरों में भी भक्तों ने कलश स्थापना के साथ माता की अगवानी की और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। 

राजधानी में सुबह से देवी मंदिरों में भक्तों की लम्बी लाइन देखी गई। चौक के बड़ी काली मन्दिर, छोटी कालीजी मन्दिर, चौपटिया के सन्दोहन देवी मन्दिर, नन्दना बीकेटी के इक्यावन शक्तिपीठ व चन्द्रिका देवी सहित माता के मंदिरों में देर रात से ही भक्तों का तांता लग गया। मंदिरों में लम्बी लाइनों के बीच भक्त माता के जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिरों के बाहर मेलों का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही भंडारे भी लगाये गये। माता की भक्ति में लीन पूरा शहर देर शाम तक जयकारे लगाता रहा। 
नन्दनवन बीकेटी स्थित इक्यावन शक्तिपीठ में वासन्तिक नवरात्र महोत्सव शनिवार को कलश स्थापना के साथ शुरु हुआ। 13 अप्रैल तक चलने वाले उत्सव में पहले दिन आचार्य धनंजय पाण्डेय ने कलश स्थापना कराई उसके बाद पिण्डी पूजन कराया। प्रथम दिन के पीण्डी पूजन का लाभ रघुराज दीक्षित व पुष्पा दीक्षित को मिला। अगले क्रम में भक्तों ने शैलपुत्री की आराधना की। आशीष सेवा यज्ञ न्यास की ओर से नवरात्र उत्सव में शाम को मां का भवन व शक्तिपीठ नीलाम्बर श्रंृगार से सजाया गया। इसके अलावा तृप्ति तिवारी के संचालन में भजन संध्या का ओयाजन हुआ। मन्दिर के प्रवक्ता अजय अरोड़ा ने बताया कि नवरात्र उत्सव के साथ साथ ही 13 अप्रैल को रामनवमी मनाई जायेगी। दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। इस मौके पर वृहद कन्या पूजन भोज एवं भण्डारा का आयोजन होगा।

बीकेटी स्थित माता चन्द्रिका देवी मन्दिर में सुबह से रात तक हजारों भक्तों ने मां के दर्शन किए। सुबह पांच बजे जैसे ही मन्दिर के पट खुले तो उस समय सैकड़ों की संख्या में भक्त लाइन में लगे हुए थे। कतार में खड़े भक्तों के हाथों में नारियल, पान, सुपारी, धूप, अगरबत्ती और माता की चुनरी थी। उत्साह से भरे हुए भक्त चन्द्रिका माई की जय के जयकारे लगाते हुए दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे थे। ठाकुरगंज के मां पूर्वी देवी मन्दिर बाघम्बरी सिद्धिपीठ में नवरात्र के मौके पर सुबह ब्रम्ह मुहूर्त में कलश स्थापना की गई। इसके बाद में मन्दिर में दुर्गा सप्तसती के मंत्र गूंजे। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। चौक के ही छोटी काली मन्दिर में सुबह कलश स्थापित करने के बाद मां के दर्शन का क्रम शुरु हुआ। मन्दिर के बाहर काफी दूर तक मेला लगा रहा। मेले में लोगों ने खूब खरीददारी करी। बड़ी काली जी मन्दिर में स्थानीय पुलिस व मन्दिर के स्वयं सेवकों ने व्यवस्था को सम्भाल रखी थी। सभी श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन आसानी से किए। मन्दिर की ओर से सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं। 

वहीं गायत्री ‌‌‌‌‌नगर के निवासी राजीव पांडेय के यहां भी माता जी की चौकी का आयोजन हुआ जिसमें गायक कलाकारों ने भजनों को सुनया गयाक कलाकार मंयक‌ शुक्ला ने  बजरंगबली बजरंगबली तेरा सहारा है भजनों को सुनया और उनका साथ राजन सिंह,मधुर शुक्ला , समाजसेवी जे पी द्विवेदी अमीत श्रीवास्तव, ढोलक पर साथ दिया अमन ने तो हारमोनीयम पर साथ निभाया अभिनव त्रिपाठी तो । वहीं पर  आषुतोष पांडेय हवा में उडता जाये ये अंजलि के लाला ये शामा बांध दिया तो सिद्धेश्वर अवस्थी  के भजन कीर्तन ने भक्त गण को झुमने पर मजबूर कर दिया

No comments