नौ देवियों के नाम पर पौधरोपण किया
HTN Live
लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता
मानस पर्यावरण संरक्षण संस्था की ओर से नवरात्रि पर बेगम हज़रत महल पार्क में नीम, वाटलब्रश, कनैर, फाइकस, बोगनबेलिया, गुड़हल सहित नौ देवियों के नाम नौ पौधों का पूजन कर उनके नाम से रोपित किया गया। पर्यावरणविद कृष्णानंद राय ने पर्यावरण गीत सुनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एचके प्रसाद, योगेश कुमार वर्मा,श्रेया सिंह,आदित्य, सपन सोनकर, हेमलता त्रिपाठी उपस्थित रहीं। संस्थान के अध्यक्ष मानस चिरविजय सांकृत्यायन ने बताया कि नवदुर्गा स्वरूप पांच वर्षीय स्वरा त्रिपाठी से पौधारोपण प्रारम्भ कराकर प्रकृति की देवी नवदुर्गा के लिए जनमानस में पर्यावरण संरक्षण के साथ ही हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

No comments