Breaking News

मतदाओ ने रेखा वर्मा को किया माफ आपसी मतभेद भुलाकर भारतीय जनता पार्टी के असंतुष्ट कार्यकर्ता हुये लामवंद रेखा वर्मा को जिताने के लिये लिये युद्धस्तरीय चुनाव प्रचार प्रारम्भ

HTN Live


आदेश शर्मा
जनपद लखीमपुर खीरी
धौरहरा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रेखा वर्मा का चुनावी अभियान बहुत ही तेजी से चल रहा है
अब तक भाजपा के जो भी कार्यकर्ता रेखा वर्मा से असंतुष्ट थे नाराज थे या सबर्णो ओबीसी का एक बडा वर्ग जो कि पीएम  मोदी जी के वनाये संशोधित एससी एसटी एक्ट के चलते नाराजगी के कारण बडे पैमाने पर नोटा दवाने का मन वनाचुका था अब एक बार पुन: भाजपा की तरफ पलटने से रेखा वर्मा की स्थिति काफी मजबूत हो गयी है
कुछ दिन पूर्व तो एक बार वास्तव मे ही ऐसा लगने लगा था कि संशोधित एससी एसटी एक्ट से आहत भाजपा का सबसे मजबूत और परम्परा गत सबर्ण ओबीसी वोट बैंक की नाराजगी के चलते सबर्ण ओबीसी वहुल धौरहरा व खीरी लोक सभा सीटो पर भाजपा को गहरा नुकसान उठाना पडेगा पर अब रेखा वर्मा धोरहरा व अजय मिश्र टेनी खीरी लोक सभा सीट के अथक प्रयास के चलते महसूस हो रहा है कि भाजपा का नाराज वोटर अब पुन: भाजपा की ओर लौटने लगा है
जनपद के ही नेपाल सीमा से सटे थारू जनजाति  बहुल इलाके बेला परसुआ मे तो पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर मे शौचालय को ग्राम प्रधान ,ग्राम सेक्रेटरी व एक ठेकेदार के द्वारा जमकर पलीता लगा कर भोले भाले थारूओं को बेवकूफ वनाकर उनका ओडीएफ का पेसा बैंक खाते से निकलवा कर हडप करने व अधिकांश अधूरे शौचालयो का जियोटैग करने के बाद गत दिसम्बर मे ही फर्जी  फाइनल करने से थारूमतदाताओ मे रोष है जिसका खामियाजा राजनैतिक दलो को झेलना पड सकता है

मंगलवार को रेखा वर्मा ने हरगांव विधानसभा के गुरुधपा ,  भीखपुर,  हिलालपुर नबीनगर ,महादेव अटरा, में  जन सम्पर्क किया और मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा जबसे मोदी जी आए हुए गांव गांव शौचालय का निर्माण हुआ है
अब लोगों की बहू बेटियों को खुले में शौच नहीं जाना पड़ता ।  शौचालय बनने से एक ओर सम्मान प्राप्त हुआ तो  वहीं दूसरी ओर बीमारियों पर भी रोक लगी हुई है मोदी के नेतृत्व में यह सब संभव हो सका जो काम कांग्रेस की सरकार 60 वर्षों में नहीं कर सकी वो काम मोदी जी ने मात्र 60 महीने में कर दिखाया  अपराहन बात अपने तमाम साथियों के साथ मीटिंग की और फिर क्यूटी कला  मे जाकर जनसंपर्क मोदी सरकार के लिए वोट मांगे ।
मोदी सरकार की उपलब्धियों से  प्रभावित होकर क्योटीकला में  लगभग  20 मुस्लिम  लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।  जिनका माल्यार्पण कर स्वयं भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने स्वागत किया । इसके उपरांत नबीनगर , बहेरवा, सलारपुर, ककराही ,मुड़ासन, चांदपुर,आदि गांव में जनसंपर्क कर मोदी सरकार के लिए वोट मांगे , और एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की ।

इस दौरान उनके के साथ बृजेश शुक्ला, बाटू सिंह प्रधान ,शेष दत्त शुक्ला, उत्तम वर्मा ,नितिन पांडे, कमलेश वर्मा, अमित मिश्रा ,इंद्रेश वर्मा, अरुण वर्मा, राकेश वर्मा ,परमानंद शुक्ला, सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।  जिन्होंने मिलकर  मोदी सरकार के लिए वोट मांगे
वही खीरी लोक सभा मे अजय मिश्र टेनी के लिये भाजपा कार्यकर्ता जम कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं कल सुबह गोला गोकरन नाथ मे दीपेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व मे सैकडो कार्य कर्ताओ के समूह भाजपा के लिये नागरिको से वोट डालने की अपील करता चुनाव प्रचार कर रहा था पर गोला विधान सभा मे भाजपा कार्यकर्ताओ मे वह जोश दिखाई नही दे पारहा जो पूर्व के चुनावो मे देखा जा रहा था
यहां पर नगर अध्यक्छ मानाक्छी अग्रवाल व उनके पति वरुन अग्रवाल भी टेनी के पक्छ मे मतदान कराने के लिये नगर मे जनसंम्पर्क के जरिये धुवाधार प्रचार मे लगे हुये हैं
वही विजुवा, बांकेगंज व्लाको मे भाजपा के चुनाव प्रचार की गति भाजपा कार्यकर्ताओ की अदृश्य आपसी फूट व गुटवंदी  का शिकार होकर काफी मध्यम सी दिखाई पड रही है छेत्रिय राजनैतिक विश्लेषको की माने तो यहां पर भाजपा को 2014 के चुनावो की तुलना में गहरा नुकसान उठाना पड सकता है 

No comments