चिंगारी बनी शोला, देखते ही देखते 22 घर जलकर हुए खाक
HTN Live
रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️
गोंडा। गत मंगलवार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढेमा के मजरा याकूब में घूर से उठी छोटी सी चिंगारी ने अचानक शोला का रूप अख्तियार कर लिया व देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में 22 परिवारों को तबाह और बर्बाद कर दिया। गांव के लोग जलते हुए घरों को बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक आग की लपटें अपना विकराल रूप धारण कर चुकी थीं। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा। बीएलओ शिव कुमार यादव ने बताया कि मतदान केंद्र से सम्बंधित सारे कागजात घर के साथ जलकर राख हो गये। आग में शिव कुमार यादव, तिलकराम, अलख राम, अंकुश, सत्यनारायण, ओम प्रकाश, संतोष, शुकई, महादेव, बालक, अशोक कुमार, जगनारायण, गुड्डू, अफजाल, राजेश, जगन्नाथ, जगजीवन,मुन्ना, मोहर्रम अली आदि के घर आए हैं, जिनकी पूरी गृहस्थी तबाह व खाक हो गयी। ग्रामीणों के मुताबिक अगर माने तो आलम यह है पीड़ितों के सामने अब रोटी कपड़ा और मकान की भयावह स्थिति सुरसा की भाँति मुंह बाए खड़ी है। तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। लेखपाल आबिद हुसैन ने 22 घर जलने की बात स्वीकारते हुए कहा कि पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

No comments