Breaking News

दो अलग-अलग घटनाक्रम में रफ्तार के कहर ने ली तीन व्यक्तियों की जान

HTN Live

 रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️

गोंडा। आज यानि बुधवार तरबगंज तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।  विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक उमरी थाना क्षेत्र के अमदही अग्गर पुरवा निवासी 16 वर्षीय किशोर रोहित सिंह घर से अपनी खराब बाइक बनवाने के लिए निकटवर्ती बाजार में जा रहा था । घर से निकलते ही कुछ दूरी पर सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में अचानक आ गया और ट्रक की टक्कर से  दूर जा गिरा । बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । वहीं दूसरे अन्य घटनाक्रम में नवाबगंज थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास दो युवक चौखड़िया से नवाबगंज की तरफ जा रहे थे । तभी रोड पर हुए गड्ढे में फंस कर बाइक सहित रोड पर गिर गए और पीछे से आ रहे गल्ला लदे ट्रक की चपेट में आ गए । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर माने तो ट्रक दोनों को बुरी तरह से रौंदता हुआ आगे निकल गया । जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस सूत्रों के अनुसार शव क्षत विक्षत होने की दशा में अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है ।

No comments