Breaking News

HTN Live


रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️
गोंडा। बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जिले के पत्रकारों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन तथा वीवीपैट के बारे में प्रशिक्षण दिया गया तथा विस्तार से ईवीएम की बारीकियों तथा उसके सुरक्षा फीचर्स के बारे में बताया गया। सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रशिक्षण/पीडी सेवाराम चाौधरी ने बताया कि ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित है और ईवीएम को किसी भी दशा में हैक नहीं किया जा सकता है। स्टेट मास्टर ट्रेनर धनन्जय त्रिपाठी ने मीडियाकर्मियों को ईवीएम के एक-एक फीचर, फंक्शनिंग एवं उसमें आने वाली समस्याओं तथा उनके निराकरण आदि के उपायों के बारे में भी बताया। वहीं मीडियाकर्मियों के सवालों के भी जवाब दिए गए। उन्होने बताया कि ईवीएम का आवंटन प्रथम स्तर की चेकिंग के बाद ही किया जाता है परन्तु फिर यदि फिर भी कहीं किसी ईवीएम मंे तकनीकी दिक्कत आती है तो उसके लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं कराई गई हैं। बताया कि वीवीपैट में खराबी आने पर सिर्फ वीवीपैट कांे ही बदलकर दूसरी वीवीपैट लगाई जाती है, परन्तु कन्ट्रोल यूनिट में खराबी आने पर पूरी मशीन यानी कन्ट्रोल यूनिट, वीवीपैट  वीयू तीनोे चीजें बदली जाएगीं। इसके अलावा कुल बूथों के हिसाब से अतिरिक्त 15 प्रतिशत मशीनों को रिजर्व में रखा गया है जिससे कहीं भी खराबी की सूचना मिलने पर उसे तत्काल बदला जा सके और निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराया जा सके। प्रशिक्षण के दौेरान वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी, कैलाशनाथ वर्मा, बजरगंज त्रिपाठी, हेमन्त पाठक, कल्ेब वसी मोहसिन, अंकुर गर्ग, महेन्द्र तिवारी, नरेन्द्र लाल गुप्ता, प्रान्जल पाण्डेय, राहुल तिवारी, मो0 आमिर, किशोर जायसवाल, अतुल यादव, मनोज मौर्य, पंकज तिवारी, अमित पाण्डेय तथा अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

No comments