Breaking News

दबंगों ने महिला से की छेडख़ानी विरोध पर महिला व उसके भाई को पीटा

HTN Live


ठाकुरगंज पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
लखनऊ, 6 अप्रैल।
ठाकुरगंज इलाके में दो दबंगों ने एक महिला के साथ छेडख़ानी की। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसके भाई को बुरी तरह पीटा। इस मामले में पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। 
ठाकुरगंज के रामगंज इलाके में एक महिला अपने परिवार संग रहती है। महिला का कहना है कि मोहल्ले में ही रहने वाले दबंग नसीम और कदीर वेल्डर अक्सर आते-जाते फब्तियां कसते हैं। शुक्रवार की रात को भी आरोपियों ने फिर से वही हरकत की। इस पर महिला ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की तो आरोपी भड़क उठे और महिला से मारपीट करने लगे। इस बीच महिला का भाई मदद के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उसको भी बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीडि़त महिला शिकायत लेकर ठाकुरगंज पुलिस के पास पहुंची। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

No comments