दो बंद मकान में ताला तोड़कर चोरी एलसीडी, लैपटाप सहित अन्य सामान उठा ले गये
HTN Live
चिनहट और मानकनगर इलाके की है घटना
लखनऊ, 6 अप्रैल।
चिनहट इलाके में एक बंद मकान पर चोरों ने धावा बोला और वहां से एलसीडी, लैपटाप, नकदी और जेवरात उठा ले गये। अब इस मामले में पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं मानकनगर इलाके में भी एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी,जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर ले गये।
चिनहट के निजामपुर मल्हौर इलाके में राम प्रसाद श्रीवास्तव अपने परिवार संग रहते हैं। उनका कहना है कि बीते 31 मार्च को वह किसी काम से अपने गांव गोरखपुर गये थे। शुक्रवार को जब वह वापस लौटे तो मेन गेट छोड़कर बाकी सभी कमरों के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर उनके घर से एलसीडी, लैपटाप, नकदी और जेवरात चोरी कर ले गये थे। राम प्रसाद ने फौरन सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची चिनहट पुलिस ने छानबीन के बाद इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा मानकनगर के न्यू श्रीनगर इलाके में अरूण कुमार श्रीवास्तव अपने परिवार संग रहते हैं। वह शुक्रवार की सुबह अपने काम पर चले गये,जबकि बेटा स्कूल चला गा। दोपहर उनकी पत्नी बुटीक के लिए निकली और घर पर ताला लगा दिया। दोपहर करीब 12 बजे अरूण घर लौटे तो देखा कि घर पर लगा ताला टूटा है और कमरे में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोर अरूण के घर से नकदी, जेवरात और अन्य सामान चोरी कर ले गये थे। अरूण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
No comments