Breaking News

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचायें कार्यकर्ता: मेयर

HTN Live


लखनऊ। नादान महल रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा ने जन सम्पर्क कार्यक्रम में मेयर संयुक्ता भाटिया ने सभी कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  सम्पूर्ण देश में चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यो एवं उपलब्धियों एवं सांसद राजनाथ सिंह के पिछले पांच सालों में कराये गये विकास कार्यों से अवगत कराने की बात कही। मेयर ने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आउटर रिंग रोड, कुकरैल पुल, मल्हौर पुल, हुसैनगंज से नाका उपरिगामी पथ, एवरेडी से चौक समेत पेयजल, सीवर समेत अनगिनत विकास कार्यों को सीमित अवधि में कराया गया है। गंगा जमुनी तहजीब को चरितार्थ करते हुए मुस्लिम भाइयों के लिए लखनऊ से नजफ की सीधी उड़ान भी राजनाथ के प्रयासों से आरम्भ की गयी। 
इस अवसर पर सावित्री सिंह, विधान परिषद सदस्य सुभाषिनी अग्रवाल, पूर्व पार्षद अर्चिता गुप्ता, अनीता जायसवाल, रागिनी रस्तोगी, कुमुदनी त्रिपाठी, मण्डल अंशू मिश्रा, बबिता सक्सेना, अंजु रावत समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

No comments