Breaking News

ई-रिक्शा चालकों को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

HTN Live

12 बैट्री, एक ई-रिक्शा, बाइक और फोन बरामद
लखनऊ,  अप्रैल ई-रिक्शा चालकों को चाय में नशीला पदार्थ देकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों का काकोरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 12 बैट्री, एक मोबाइल फोन, चोरी की बाइक और एक ई-रिक्शा बरामद किया है। 
एसपी ग्रामीण विक्रांत वीर सिंह ने बताया कि रविवार को काकोरी पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से ई-रिक्शों से चोरी की गयी 12 बैट्री, एक मोबाइल फोन, एक बाइक और ई-रिक्शा बरामद किया। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम मलिहाबाद निवासी पंकज राठौर, ठाकुरगंज निवासी पवन कुमार और हरदोई निवासी रामू बताया। आरोपियों ने कुछ दिन पहले जागर्स पार्क के पास एक ई-रिक्शा चालक को बेहोश कर उसको सामान और रिक्शा लूट लिया था। आरोपियों ने बताया कि वह लोग पहले ई-रिक्शा बुक करते है। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर चालक को नशीली चाय देकर बेहोश कर ई-रिक्शा साथ ले जाकर उसकी बैट्री निकाल कर बैट्री बेच देते हैं। आरोपियों ने बताया कि उनके पास से मिली बाइक भी चोरी की है। 

No comments