Breaking News

यूपी एसटीएफ ने चिनहट इलाके से पांच जालसाजों को पकड़ा आरोपियों ने फर्जीवाड़े में शामिल 6 साथियों के नाम भी बताये सैकड़ों युवकों से ऐंठ चुके हैं लाखों रुपये

HTN Live

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गैंग दबोचा गया

लखनऊ,  अप्रैल पशु एवं डेयरी विकास ग्रुप डी, पुलिस सिपाही, ग्राम विकास अधिकारी, नलकूप विभाग, बीएसएनएल और एफसीआई में भर्ती कराने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों की ठगी को अंजाम देने वाले पांच जालसाजों को यूपी एसटीएफ ने रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी शैक्षिक दस्तावेज बना कर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। इस गैंग के 6 सदस्य अभी फरार है और एसटीएफ उनकी तलाश में लगी है। 
एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी वेवसाइट और विज्ञापन देकर बेरोजगार युवक को एक गैंग कम्प्यूटर सेंटर की आड़ में ठगी कर रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम को छानबीन के लिए लगाया गया। छानबीन के दौरान रविवार को चिनहट स्थित सपना स्वीट पर इस गैंग के लोगों के मौजूद होने की खबर मिली। इसके बाद एसटीएफ टीम सपना स्वीट की दुकान पर पहुंची और वहां पर मौजूद एक जालसाज को सबसे पहले गिरफ्तार किया। इसके बाद उसकी मदद से कुछ दूरी पर एक कार में मौजूद उसके चार अन्य साथियों को भी एसटीएफ की टीम ने धर लिया। एसटीएफ ने इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर  50 ब्लैंक चेक, 100 शैक्षिक प्रमाण पत्र, सरकारी विभाग से जुड़े दस्तावेज, 14 मोहर, 10 मोबाइल फोन, 10 सिमकार्ड, दो कार, 8140 रुपये और राष्ट्रीय पशु एवं डेयरी विकास परिषद के फर्जी  दस्तावेज बरामद किये। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम गोमतीनगर निवासी धीरेन्द्र कुमार गुप्ता, जानकीपुरम निवासी दिग्विजय सिंह, रविकांत शर्मा, चिनहट निवासी गिरजाशंकर और इन्दिरानगर निवासी वशिष्ठï तिवारी बताया। आरोपियों ने बताया कि उनके गैंग में एटा निवासी मानवेन्द्र, बिहार निवासी सर्वजीत, अम्बेडकरनगर निवासी गिरीश वर्मा, बिजनौरा निवासी सुमित गौतम, जौनपुर निवासी संजीव मिश्र और बिजौनर निवासी अंकित शामिल हैं। 
इस तरह आपरेट होता था पूरा गैंग
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह बड़े पैमाने पर जाली शैक्षणिक प्रमाण पत्र तैयार कर और सही वेबसाइटों के जैसे दिखने वाली जाली वेबसाइट तैयार कर अभ्यि

No comments