आज कैराना आयेंगे सचिन पायलट, चुनावी सभा को करेंगे सम्बोधित
HTN Live
:-राजस्थान के डिप्टी सीएम के आगमन पर प्रशासन अलर्ट, तैयार कराया हेलीपैड
कैराना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट की यहां कैराना के जगदीश प्रसाद महाविद्यालय में होने वाली चुनावी जनसभा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अपनी कमर कस ली है। स्थानीय प्रशासन ने वीआईपी के नगर आगमन पर प्रोटोकोल के तहत की जाने वाली अपनी तैयारियां भी मुकम्मल कर ली है।
बताया गया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आज शुक्रवार को यहां कैराना में कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक के समर्थन में आयोजित होने वाली चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उनके अलावा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं सहारनपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी इमरान मसूद भी उपस्थित रहेंगे। उक्त आश्य की जानकारी यहां नगर निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हफीज ने दी। उन्होंने आगे बताया कि प्रशासन से चुनावी सभा सम्बन्धी अनुमति प्राप्त कर ली गई है। सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ लगे हुए है। नगर के अलावा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सभा में आने का सन्देश पहुँचाया गया है। उन्होंने सभा स्थल को पूरी तरह लोगो से भरने का दावा किया है। इसके अलावा राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि राजस्थान के उप मुख्यमन्त्री सचिन पायलट के हेलीकॉप्टर के माध्यम से यहां पहुँचने की सूचना है। इसको लेकर की जाने वाली सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। नगर के पब्लिक इण्टर कालिज में हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए हेलीपैड तैयार कराया गया है। कानून-व्यवस्था की दृष्टी से सभा स्थल का भी निरीक्षण किया गया है।
फ़ोटो 1

No comments