Breaking News

HTN Live

जलालाबाद-शाहजहाँपुर
जलालाबाद -उच्च #प्राथमिक विद्यालय कटका बहादुरपुर में परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार #इरफान उल्ला खां ने कहा कि प्रथमिक शिक्षा में मेहनत करने बाले बच्चो को उच्च शिक्षा में कभी कोई समस्या नही आती उन्होंने कहा कि मेहनती वच्चे एक दिन अपने देश का नाम जरूर रोशन करते है ।
कार्यक्रम में पुरूष्कार बितरण एवं कक्षा आठ के छात्रों का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार  इरफान उल्ला खां द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण किया  अध्यापक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र के समापन पर की गई घोषणा के अनुसार सबसे अधिक उपस्थित रहने वाले छात्रों को पुरस्कार देने की व्यवस्था की गई थी इसी क्रम में "पढ़े बेटियां बड़े बेटियां "को चरितार्थ करते हुए गत शैक्षिक सत्र में सबसे अधिक उपस्थित रहने वाली छात्रा  पूसी कक्षा 6 पुरस्कार के रूप में साइकिल प्रदान की गई एवं कक्षा आठ की छात्रा निकिता और मोहनी को संयुक्त रूप से साइकिल पुरस्कार में प्रदान की गई यह  दोनों सगी बहनें हैं कक्षा 7 के छात्र आदित्य को सबसे कम अनुपस्थित रहने के उपलक्ष्य में पुरस्कार प्रदान किया गया साथी आप कोई भी अवगत करा दें कक्षा 6 की छात्रा पूसी इसी सत्र में उसके पिताजी का स्वर्गवास हो गया और वह इस अवधि में विद्यालय में सिर्फ 3 दिन अनुपस्थित रहे हम उसके जज्बे को सलाम करते हैं और उसकी भविष्य में होने वाली समस्त पढ़ाई के खर्चों का बहन करने का संकल्प लेते हैं साथ ही विद्यालय के परीक्षा फल में कक्षा 6 7 8 में आए प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार प्रदान किया गया एवं वर्ष भर अपनी मेहनत से बच्चों को गुणवत्ता पर भोजन प्रदान करने वाली रसोइयों को भी साड़ी देकर सम्मानित किया गया उन माताओं को भी सम्मानित किया गया जिनके बच्चे विद्यालय नियमित उपस्थित रहे मुख्य अतिथि ने  बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित प्रस्तुत किए गए बच्चों के पास होने की खुशी उनके चेहरे पर झलक रही थी और कॉलेज में पढ़ने का सपना पूरा हो रहा था कार्यक्रम के संचालन विद्यालय के समस्त स्टाफ का योगदान रहा छायांकन  पारुल कटियार द्वारा किया गया ।

No comments