Breaking News

कांग्रेस पार्टी को अजय माकन की चेतावनी, दिल्ली में आप से गठबंधन नहीं तो नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

HTN Live



नई दिल्ली ।     दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के बीच खबर है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि अगर दिल्ली में आप के साथ कांग्रेस का गठबंधन नहीं होता है तो वो चुनाव नहीं लड़ेंगे. अजय माकन ने कहां तक कह दिया है कि अगर आप और कांग्रेस का गठबंधन होता है तो वो नई दिल्ली सीट भी छोड़ने को तैयार हैं जहां से वो बार सांसद बने. दरअसल खबर है कि पार्टी हाई कमान ने अजय माकन से सातों सीटों पर संभावित उम्मीदवारों का नाम पूछा था जिन्हें आप से गठबंधन ना होने की सूरत में टिकट दी जाए। अजय माकन शुरूआत से ही दिल्ली में आप और कांग्रेस के गठबंधन के पक्ष में हैं वहीं शीला दीक्षित गठबंधन को लेकर आश्वस्त नजर नही आ रही हैं. कांग्रेस पार्टी और आप के बीच गठबंधन की संभावनाएं तलाशने की कोशिश की जा रही है लेकिन दोनों पार्टियां अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. वहीं सूत्रों के मुताबिक आप से गठबंधन को लेकर कांग्रेस में दो धड़ा बंट गया है. पहला धड़ा चाहता है कि आप के साथ गठबंधन हो जबकि दूसरा इसके बिलकुल खिलाफ है और सातों सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करना चाहता था।  खबर है कि दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है. कॉग्रेस ने आप को सीट बंटवारे का जो फॉर्मूला दिया है उसके मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस तीन जबकि आप चार सीटों पर चुनाव लड़े और इसके बदले आप को कांग्रेस हरियाणा में एक लोकसभा सीट देगी लेकिन पंजाब में कोई सीट नहीं देगी। इससे पहले खबर आई थी कि कांग्रेस आप के साथ दिल्ली के बाहर किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करना चाहती. दूसरी तरफ सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी दिल्ली में 5 सीटें चाहती है और साथ ही हरियाणा और पंजाब में दो दो सीटों पर अड़ी हुई है।

No comments