Breaking News

मैन ऑफ द मैच रंजीत की धारदार गेंदबाजी से टीसीसी जीता

HTN Live


लखनऊ। मैन ऑफ द मैच रंजीत की धारदार गेंदबाजी 13 रन पर महात्वपूर्ण पांच विकेट की बदौलत टीसीसी ने क्रिकेट बडीज को पूरे दस विकेट से हराकर श्रीमती ईश्वर कौर क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले चरण में दस्तक दे दी।
पंडित रास बिहारी स्अेडियम मैंदान पर पहले बल्ल्ेबाजी करते हुए क्रिकेट बडीज ने सीमित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 159 रन जोड़े। इनकी ओर से अनिल सिंह ने सर्वाधिक 87 रन को अहम योगदान दिया। मगर टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। आमिर खान ने 23 रन और संजय सिंह ने 21 रन जोड़े। रंजीत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 13 रन के स्कोर पर पांच बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन की राह दिखायी। 
जवाबी बल्लेबाजी में टीसीसी ने 15.1 ओवर में बिना कोई विकेट गवांये 164 रन बनाकर दस विकेट से मैच जीत लिया। इनकी ओर से इनकी ओर से आदिल पाशा ने नाबाद 77 रन और प्रभजोत सिंह ने नाबाद 75 रन का योगदान दिया। इस मैच में रंजीत को उम्दा गेंदबाजी के आधार पर मैन ऑफ द मैच दिया गया।
इसी मैंदान पर खेले गये एक अन्य मुकाबले में सुपर नोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीमित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 197 रन जोड़े। पार्थ ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन का सव्रश्रेष्ठï योगदान दिया। मोहित ने 34 रन, केनी ने 33 रन और विकास ने 23 रन का योगदान दिया। भुपेन्द्र ने 46 रन देकर तीन विकेट की सफलता हासिल की। फिरोज खान को एक विकेट मिला। जवाबी बल्लेबाजी में कार्तिक क्लब ने 19.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाकर मैच जीत लिया। विशाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी की मदद से नाबाद 105 रन जोड़े। डॉ फराज ले 67 रन जोड़े। सत्यभान सिंह को दो विकेट की सफलता मिली। केनी को एक विकेट मिला। विशाल को उम्दा बल्लेबाजी पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

No comments