Breaking News

इण्डियन ओवरसीज, केनरा और इलाहाबाद बैंक की शानदार जीत रनअंजेय सिंह, क्षितीज शुक्ला और अभिषेक पाण्डेय बने मैन ऑफ द मैच

HTN Live


प्रथम  बैंक प्रिमियर लीग
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच रनअंजेय सिंह की उम्दा गेंदबाजी चार विकेट, क्षितिज शुक्ला की धारदार गेंदबाजी चार विकेट और अर्धशतकीय पारी 50 और अभिषेक पाण्डेय की उम्दा बल्लेबाजी 37 रन और दो विकेट की बदौलत इण्डियन ओवरसीज, केनरा और  इलाहाबाइ बैंक ने शानदार जीत हासिल कर ली। 
डेंटल करिअर मैंदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए इण्डियन ओवरसीज बैंक ने सीमित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाये। रनअंजेय सिंह ने नाबाद सर्वश्रेष्ठï 50 रन का योगदान दिया। आशिष त्रिपाठी और विनय सिंह को दो-दो विकेट की सफलता मिली। जवाबी बल्लेबाजी में पंजाब नेशनल बैंक ने 14.5 ओवर में नौ विकेट पर मात्र 79 रन ही जोड़ सका। एस बाबू ने सर्वाधिक 22 रन जोड़े। आशिष पाल और अमरेन्द्र ने 13-13 रन का योगदान दिया। रनअंजेय सिंह को चार विकेट की सफलता मिली। जैन अब्बास और रवि प्रताप सिंह को दो-दो विकेट मिले। लीग का दूसरा मुकाबला पार्थ मैंदान पर खेला गया। बड़ोदा ग्रमीण बैंक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 115 रन के स्कोर पर सिमट गया। आनन्द मिश्रा ने सर्वाधिक 28 रन जोड़े। क्षितिज शक्ला को चार विकेट, अतुल पाण्डेय को तीन विकेट और दीपक कुमार को दो विकेट की सफलता मिली। जवाबी बल्लेबाजी में केनरा बैंक ने 9.4 ओवर में बिना कोई विकेट गवांये 117 रन बनाकर पूरे दस विकेट से मैच जीत लिया। संदीप सिंह ने नाबाद 57 रन और क्षितिज शुक्ला ने नाबाद 50 रन का योगदान दिया। लीग का तीसरा व अंतिम मुकाबला एसआरएम मैंदान पर खेला गया। इलाहाबाद बैंक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीमित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 184 रन जोड़े। रवि कांत ने नाबाद सर्वाधिक 55 रन का योगदान दिया। अनुभव ने 42 रन और अभिषेक पाण्डेय ने 37 रन जोड़े। जवाबी बल्लेबाजी में बैंक ऑफ इण्डिया 17.4 ओवर में मात्र 127 रन ही बना सका। इस मुकाबले में इलाहाबाद बैंक ने 57 रन से जीत हासिल कर ली।
राहुल सिंह ने नाबाद 29 रन और राहुल ने 20 रन का योगदान दिया। रोहित चौरसिया को तीन विकेट की शानदार सफलता मिली। जतेन्द्र और अभिषेक पाण्डेय को दो-दो विकेट मिले।

No comments