Breaking News

भुपेन्द्र की धारदार गेंदबाजी से, यार्कर क्लब एक विकेट से जीता

HTN Live


लखनऊ। मैन ऑफ द मैच भुपेन्द्र कुमार की धारदार गेंदबाजी पांच विकेट और 18 रन की बदौलत यार्कर क्रिकेट क्लब ने इण्डियन इलेवेन को गुरुचरन कौर साहनी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के संघर्षपूर्ण मुकाबले में एक विकेट से हरा दिया। 
एनआर स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए इण्डियन इलेवेन ने सीमित 40 ओवर में सभी विकेट पर 220 रन जोड़े। ए सूर्यावंशी ने सर्वाधिक 52 रन अर्धशतकीय पारी खेली। कान्हा श्रीवास्तव ने 49 रन, रोहन जैन ने 43 रन और अभिनव श्रीवास्तव ने  18 रन का योगदान दिया। भुपेन्द्र कुमार को पांच विकेट की सफलता मिली। गौरव सिंह ने तीन विकेट चटकाये।
जवाबी बल्लेबाजी में यार्कर क्रिकेट क्लब ने 39.1 ओवर में नौ विकेट पर 221 रन बनाकर मैच जीत लिया। इनकी ओर से आदित्य सिंह ने अर्धशतकीय पारी 54 रन का सर्वश्रेष्ठï योगदान दिया। अमन यादव ने नाबाद 35 रन जोड़े। विराट जयसवाल से चार विकेट चटकाये।

No comments