Breaking News

आईजीसीएल: चिलचिलाती धूप के बीच ग्रामीण क्षेत्र के युवा क्रिकेटर्स का दिखा धमाल

HTN Live
लखनऊ। चिलचिलाती धूप के बीच दर्शकों व क्रिकेट के दीवानों से भरे केडी सिंह बाबू स्टेडियम में इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग के उदटन समारोह में लीग के थीम सांग बल्ला घुमायेंगे किस्मत बनायेंगे की धूम रही। एक नये कलेवर में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की छह टीमों के बीच इस बार हो रहे आईजीसीएल के मुकाबलों की शुरुआत भी आज नयी पहल के तहत हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि एसिड अटैक विक्टिम अंशू और लेडीज बाइकर्स ग्रुप फ्लाइंग राइडर्स की सदस्यों ने आईजीसीएल के चेयरमैन डॉ अनुराग भदौरिया के साथ गुब्बारे उड़ाकर किया। वहीं इस दौरान एसिड अटैक विक्टिम अंशू ने बल्ले से शॉट भी खेला। इस अवसर पर आईजीसीएल के चेयरमैन डॉ अनुराग भदौरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के क्रिकेटरर्स में ऐसी प्रतिभा छिपी है जिसे मंच व मौका तथा प्रसिद्धि देने का काम इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग बखूबी कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं के पास अपने खेल कौशल को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री, मैदान, कोच जैसी सुविधाओं का अभाव रहता है, फिर भी उनमें असीमित जोश व स्फूर्ति है। 
इस दौरान आयोजित आईजीसीएल फ्रेश फेस कंप्टीशन की विजेता श्वेता दीक्षित बनीं। उन्हें पुरस्कार के तौर पर 21 हजार रुपये का नगद पुरस्कार मिला। पेशे से इंटीरियर डिजाइनर और माडल श्वेता 2016 में मिसेज यूपी की विजेता रही है और उन्होंने 2017 में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल कंप्टीशन में भी हिस्सा लिया था। अपने मित्रों के साथ समारोह में पहुंची श्वेता दीक्षित ने कहा कि मेरे लिए यह काफी चौंकाने वाला रहा कि इतने लोगों के बीच उन्हें चुना गया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में दिखाये जा रहे ग्रामीण क्रिकेटरर्स  के हौसले की भी सराहना भी की। लेडीज बाइकर ग्रुप फ्लाइंग राइडर्स ने भी खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। 

No comments