वैभव के हरफनमौला प्रदर्शन से आरबीएन ग्लोबल जीता
HTN Live
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच वैभव कुमार के हरफनमौला प्रदर्शन नाबाद 40 रन और दो विकेट की बदौलत आरबीएन ग्लोबल क्लब ने एएससीए हॉस्टल को रंजना सिंह अण्डर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में हराकर नाक आउट दौर में जगह पक्की कर ली।
मल्टी मैंदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएन ग्लोबल ने सीमित 40 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 224 रन जोड़े। उदयोत तिवारी ने सर्वाधिक 45 रन का योगदान दिया। श्रेयांश यादव ने 37 रन, वैभव सिंह ने 40 रन, किशन तिवारी ने नाबाद 35 रन और जय वर्धन सिंह ने 28 रन का योगदान दिया। मॉटी सोनकर को दो विकेट की सफलता मिली।
जवाबी बल्लेबाजी में एएससीए हॉस्टल 20.1 ओवर में मात्र 65 रन के स्कोर पर ढेर हो गया। शुभांकर ने सर्वाधिक 29 रन जोड़े। अमन ने 10 रन बाकी सभी खिलाड़ी इहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच सके। दिव्यांश पाण्डडय और आर्यन श्रीवास्तव ने तीन-तीन विकेट की सफलता हासिल की। वैभव सिंह को दो विकेट मिले।
No comments