Breaking News

मुम्बई के लिए रेलवे चलायेगा गर्मियों में स्पेशल ट्रेन

HTN Live



लखनऊ (सं)। गर्मी की छुट्टियों में उत्तर रेलवे स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाने जा रहा है। रेलवे लखनऊ से मुम्बई सेंट्रल के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन आठ फेरे के लिए 6 से 28 जून तक साप्ताहिक चलायेगा। वहीं बांद्रा टर्मिनल से गोरखपुर सुविधा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन 14 फेरे के लिए 13 अप्रैल से 26 मई के बीच चलेगी। 
ट्रेन नंबर 09013 मुम्बई सेंट्रल से छह से 30 जून के बीच हर गुरुवार को सुबह 7.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09014 लखनऊ जंक्शन से 7 से 28 जून के बीच हर शुक्रवार को सुबह 8.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 11 बजे मुम्बई पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 82909 बांद्रा टर्मिनल से 13 अप्रैल से 25 मई के बीच हर शनिवार सुबह 6.40 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 09015 बांद्रा टर्मिनल से पहली से 29 जून के बीच हर शनिवार सुबह 6.40 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से 2 से 30 जून के बीच हर रविवार को शाम 9.20 बजे रवाना होगी

No comments