Breaking News

बेखौफ दबंग युवकों द्वारा दलित की पिटाई, न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित

HTN Live


रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️

 इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत रायपुर ब्रह्मचारी गांव में गत दिवस लड़की के मुंडन संस्कार कार्यक्रम व भोज के दौरान गांव के ही कुछ दबंग युवकों द्वारा पीड़ित पक्ष व उसके रिश्तेदारों पर ढाया अपना जुल्मों सितम, चटकाई लाठियां और पीट-पीटकर कई लोगों को किया मरणासन्न। पीड़िता सुनीता देवी पत्नी राम किशोर निवासी उपरोक्त के अनुसार सूचना पाकर मौके पर यूपी डायल 100 टीम तत्काल पहुंची तो लेकिन बिना किसी कार्यवाही को अमलीजामा पहनाए वापस बैरंग थाने लौट आई ।चोटिल व बुरी तरह घायल हो चुके पीड़िता के एक रिश्तेदार मुकेश कोरी निवासी पंडित पुरवा ने बताया कि इस बात की लिखित तहरीर उक्त थाने पर विगत शाम को ही रिंकू पांडे पुत्र शिव नाथ पांडे, मुन्ना पांडे शिवनाथ, नीरज पांडे पुत्र संतोष पांडे, मनीष पांडे पुत्र दीनानाथ आदि कई लोगों के विरुद्ध दी गई है परंतु आज दो दिन हो गए लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई व उल्टा सभी लोगों को डांट डपट कर थाने से भगा दिया गया। जबकि दबंग उपरोक्त खुलेआम जान माल की धमकी देते फिर रहे हैं, ऐसा लगता है कि उन्हें अब न तो कानून का खौफ रहा और न ही पुलिस का डर। वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा से  पूर्ण जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उक्त उक्त घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

No comments