शतरंज की चाल में आरिफ और अमन की बाजी ड्रा
HTN Live
आरके शुक्ला स्मारक इंटर कालेजिएट चेस चैंपियनशिप
लखनऊ। शनिवार को बीएसएनवी पीजी कॉलेज ने तीसरी आरके शुक्ला स्मारक इंटर कालेजिएट चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया। चेस प्रतियोगिता का चौथा चक्र उतार चढ़ाव वाला रहा, टॉप सीड आरिफ अली को काले मोहरों से खेलते हुए अमन अग्रवाल ने अंत खेल में बाजी ड्रा करने पर मजबूर कर दिया वंही अंडर 11 खिलाड़ी दिव्यांश पाण्डेय ने चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रवि शंकर को पराजित कर सनसनी मचा दी, टेबल नंबर 4 पर प्रतियोगिता के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी 86 वर्षीय यूवी रस्तोगी ने अपने से उच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मनब भट्टाचार्य के डिफेंस को तोड़कर मात लगा दी, पवन बाथम ने समीर, केके खरे ने प्रेम सिंह मेहता, शनि कुमार सोनी ने अर्जुन सिंह व आर्यन पाण्डेय ने रोहन पाण्डेय को पराजित किया।
पवन बाथम, केके खरे, शनि कुमार सोनी, दिव्यांश पाण्डेय और यूवी रस्तोगी सभी 4-4 अंको के साथ सयुक्त बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं आरिफ अली, अमन अग्रवाल आर्यन पाण्डेय, अनुभव सिंह व मोहित सिंह 3.5-3.5 अंको के साथ संयुक्त रूप से दुसरे स्थान पर चल रहे

No comments