अनिल रस्तोगी को मिला केपी सक्सेना सम्मान
HTN Live
लखनऊ (सं)। स्वर्गीय केपी सक्सेना की 88वें जन्मदिवस के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। केपी सक्सेना स्मारक समिति की ओर से शनिवार को गोमती होटल में भव्य समारोह हुआ। जिसमें वरिष्ठï रंगकर्मी और अभिनेता अनिल रस्तोगी को सम्मानित किया गया। अनिल रस्तोगी को समिति ने 21000 हजार रुपये की नकद राशि देकर केपी सकसेना सम्मान से अलंकृत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठï साहित्यकार उदय प्रताप सिंह और गोपाल चतुवेर्दी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यंगकार सुभाष चन्दर ने की। इस अवसर पर कई वरिष्ठï साहित्यकारों की मौजूदगी में हास्य व्यंग कवि गोष्ठïी का आयोजन हुआ। जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के साथ साथ स्वर्गीय केपी सक्सेना की रचनाओं का पाठ किया। साथ ही मौजूद मेहमानों ने कपी सक्सेना से जुड़ी बातों को बताकर उन्हें याद किया।

No comments