छपरा से दिल्ली वाया लखनऊ चलेगी ट्रेन
HTN Live
लखनऊ (सं)। पूर्वोत्तर रेलवे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा से दिल्ली वाया लखनऊ के बीच विशेष ट्रेन चलायेगा। ट्रेन नम्बर 05101 छपरा दिल्ली साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 14, 21, 28 अप्रैल व 5, 12, 19 व 26 मई के अलावा 2, 9, 16, 23 एवं 30 जून तक प्रत्येक रविवार को छपरा से शाम चार बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 3.30 बजे ट्रेन चारबाग और 12.30 बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05102 दिल्ली छपरा साप्ताहिक ट्रेन 15, 22, 29 अप्रैल, 6, 13, 20, 27 मई व 3, 10, 17, 24 जून तथा 1 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 2.20 बजे रवाना होकर रात 11.20 बजे चारबाग पहुंचेगी। यहां से चलकर दूसरे दिन सुबह 10.55 बजे ट्रेन छपरा पहुंचेगी।

No comments