गर्मी शुरू होते ही फेल होने लगे ट्रेनों के एसी
HTN Live
लखनऊ (सं)। गर्मी के आगाज के साथ साथ ट्रेनों में एसी और पंखे सफर के दौरान खराब होने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर यात्रियों की शिकायतों का अंबार लगाता जा रहा है। ट्रेनों में एसी, पंखे न चलने और गंदगी की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। वहीं ट्रेनों में एसी कोच में कॉक्रोचों और मच्छरों ने भी यात्रियों की परेशानियों को बढ़ा रखा है। यात्री महंगा किराया देकर भी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इससे यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
गर्मी में एसी से सफर करने वाले यात्रियों को खासी मुसीबतें उठानी पड़ रही हैं। चलती
ट्रेनों में एसी फेल हो जाने यात्री पसीने से तरबतर हो रहे हैं। एसी फेल होने से कोच में उमस के कारण यात्रियों का बुरा हाल हो रखा है। हमसफर एक्सप्रस में थर्ड एसी बोगी में सफर कर रहे यात्री ने डीआरएम से एसी न चलने की शिकायत दर्ज करायी। ट्विटर पर शिकायत के बाद डीआरएम ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को तत्काल शिकायत दूर करने के निर्देश दिये। यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस की एसी बोगी में सफ कर रहे आलोक ने शिकायत की कि ट्रेन में कॉक्रोचों का आतंक है। उनके साथ बच्चें भी सफर कर रहे हैं, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। ऐसे ही बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस में पंखे न चलने और यशवंतपुर गोरखपुर के स्लीपर कोच में बिजली न होने की शिकायतें भी यात्रियों ने दर्ज करायी।

No comments