Breaking News

आईजीसीएल: अवध के शेर ने उद्घाटन मैच में फाइटर आल्हा उदल को दी मात

HTN Live
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच मोहित के 69 रन, 38 गेंद, 7 चौके व दो छक्के के आतिशी अर्धशतक से अवध के शेर ने इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग के उद्घाटन मैच में फाइटर आल्हा उदल को छह विकेट से मात देते हुए अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। 
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेलेे गये इस मैच में फाइटर आल्हा उदल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट केे नुकसान पर 144 रन बनाये। ऋ षि ने सर्वाधिक 65 रन बनाये जबकि निखिल ने भी 45 रन की उम्दा पारी खेली। अवध के शेर की ओर से गेंदबाजी करते हुए चंदन ने तीन विकेट चटकाये। आरपी और मनीष को एक-एक विकेट मिला। 
जवाब में अवध के शेर ने 14.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर जीत के लिए आवश्यक रनों का लक्ष्य पाते हुए छह विकेट से मैच जीत लिया। टीम से मोहित ने 38 गेंदों पर सात चौकों व दो छक्कों की सहायता से 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।  वहीं मनीष ने 20 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। 

No comments