Breaking News

लखनऊ हजरतगंज जी पी ओ स्थित गांधी प्रतिमा पर हर शनिवार शाम को 4. बजे विशाल और भव्य आरती एवम राष्ट्रगान का आयोजन

HTN Live

    श्री जय राम सेवा धर्म संस्थान विगत कई वर्षो से देश और समाज में सफाई रखने और महापुरुषों की मूर्तियों को आदर व सम्मानजनक रूप से स्थापित करने की परंपरा और गाँधी प्रतिमा स्थल को पवित्र स्थल का दर्जा दिए जाने की मांग और इसी  उद्देश्य को लेकर   लखनऊ हजरतगंज  जी पी ओ स्थित गांधी प्रतिमा पर  हर शनिवार शाम  को 4. बजे विशाल और भव्य आरती एवम  राष्ट्रगान का आयोजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को  याद करते हुए स्वच्छ भारत के मिशन को और कुशलतापूर्वक संचालित करने का संकल्प लेती  है। सबसे पहले  प्रत्येक शनिवार को   पूरे परिसर की सफाई संस्था के सदस्यों के द्वारा की जाती है वह पूरे  परिसर  को साफ करते हैं कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी होता है इसमे बड़ी संख्या में लोग लोग शामिल होकर सहयोग करते हैं और  इस मुहिम को लगातार तमामजनप्रतिनिधियों का सहयोग और समर्थन मिल रहा है ।
     
       कल  दिनांक 06 अप्रैल   2019 को हमेशा की तरह भव्य आरती एवम  राष्ट्रगान का आयोजन तथा लोगों को  स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूक करने का आयोजन होना है ।
 कल दिनांक  06 अप्रैल   2019, शनिवार  को शाम  4 बजे से 6 बजे के बीच जी पी ओ स्थित गांधी प्रतिमा , हजरतगंज, लखनऊ पर आयोजित होगा
                                

No comments