खेल और खिलाडिय़ों के मसीहा अखिलेश दास की पुण्यतिथि सम्पन्न
HTN Live
लखनऊ। खेल और खिलाडिय़ों के मसीहा पूर्व केन्द्रीय मंत्री, लखनऊ के पूर्व मेयर तथा बीबीडी ग्रुप के संस्थापक डॉ अखिेलेश दा गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास गुप्ता, बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन एवं बैडमिन्टन अकादमी के चेयरमैन विराज सागर दास, वाइस चेयरमैन सोनाक्षी दास के मार्गदर्शन में बीबीडी ग्रुप ने लखनऊ शहर भर में अखिल ज्योत के माध्यम से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
बीबीडी यूनिवर्सिटी में आयोजित अखिल ज्योत कार्यक्रम की शुरुआत डॉ अखिलेश दास के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई। बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास गुप्ता, बैडमिन्टन अकादमी के चेयरमैन विराज सागर दास, सोनाक्षी दास एवं सम्पूर्ण बीबीडी परिवार ने डॉ अखिलेश दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस मौके पर अलका दास गुप्ता ने कहा कि डॉ अखिलेश दास गुप्ता सदैव लोगों की मदद में जुटे रहते थे उनका मानना था कि एक दूसरे की सहायता करके लोगों के चेहरे पर मुस्कान लायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज बीबीडी परिवार डॉ अखिलेश दास गुप्ता को याद कर रहा है ऐसे में हम सभी को एक दूसरे की मदद करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है यही डॉ दास के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इसके बाद बीबीडी कैम्पस एवं बीबीडी ग्रीन सिटी में संस्थापक की स्मृति में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसके तहत अखिल ज्योति द्वारा शहर भर में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग माध्यमों से लोगों को जागरुक किया गया। इसके अलावा रक्तदान शिविर, सरकारी विद्यालयों में शिक्षण जागरुकता अभियान, डिजिटल जागरुकता अभियान, वृद्धाश्रमों, अनाथालयों, झुग्गी झोपडिय़ों में अन्न, फल एवं वस्त्रों का वितरण किया गया। इसके अलावा विराज टावर एवं बीबीडी अकादमी में भी श्रद्धांजलि का कार्यक्रम कर संस्थापक के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
पुराना किला में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन के साथ ही शहर भर में विभिन्न स्थानों पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
इसके अलावा शहर भर के तमाम शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी डॉ
अखिलेश दास गुप्ता की पुण्यतिथि मनाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मेडिकल कालेज में गरीब मरीजों को फल वितरण किया गया। इस मौके पर बैडमिंटन अकादमी में खिलाडिय़ों ने भी डॉ अखिलेश दास गुप्ता को याद किया।
No comments