Breaking News

मैन ऑफ द मैच सरफराज हुसैन की धारदार गेंदबाजी, कुहू क्लब जीता

HTN Live
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच सरफराज हुसैन की धारदार गेंदबाजी 8 ओवर तीन मेडेन 14 रन देकर कीमती चार विकेट की बदौलत कुहू स्पोट्र्स कलब ने जयपुरिया क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से हराकर सुधीर रॉय कप- अण्डर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह पक्की कर ली। 
सहारा के सीएसडी मैंदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए जयपुरिया क्रिकेट अकादमी ने 32 ओवर में 71 न के स्कोर पर सभी विकेट गवां दिये। सोनू कुमार ने सर्वश्रेष्ठï 26 रन का योगदान दिया। कार्तिक कपूर ने 10 रन जोड़े। अन्य सभी बल्लेबाज दहाई का आकड़ा नहीं छू सके। सरफराज हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन की राह दिखायी। इशान रॉय को तीन विकेट की सफलता मिली। 
जवाबी बल्लेबाजी में कुहू स्पोट्र्स क्लब ने 20.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। वेदांश चौधरी ने नाबाद सर्वश्रेष्ठï 39 रन जोड़े। लक्ष्य सक्सेना ने 15 रन का योगदान दिया। यश, आलोक और कार्तिक को एक-एक विकेट की सफलता मिली। 

No comments