Breaking News

कर्मचारी नगर निगम का अहम हिस्सा, इनकी समस्याएं होंगी दूर: मेयर

HTN Live


लखनऊ। शुक्रवार को नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर संयुक्ता भाटिया से उनके आवास पर भेंट कर एक मुश्त समाधान योजना एवं राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से कर्मचारियों के लंबित भुगतान करने सम्बन्धी मांगपत्र सौपा। 
संघ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा एवं महामंत्री राम अचल ने वार्ता के दौरान मेयर  को अवगत कराया कि राज्य वित्त आयोग के अंर्तगत लगभग 48 करोड़ रुपये एवं गृहकर की एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत मार्च माह में लगभग 55 करोड़ की धनराशि नगर निगम लखनऊ को प्राप्त हुई है, जबकि लेखा विभाग में कर्मचारियों-अधिकारियों के भविष्य निधि, ग्रेज्युटी, अर्जित अवकाश, बीमा, कल्याण कोष, महंगाई भत्ता, सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नयन, बोनस के मद में लगभग 50 करोड़ से अधिक की धनराशि के बिल भुगतान के लिए लम्बित हैं।   
मेयर ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी मांग पर सकरात्मक विचार कर आपकी लंबित देयता के निस्तारण में जो संभव होगा किया जायेगा।
मेयर ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी, हमारे नगर निगम परिवार के अभिन्न अंग है। हम आपकी चिन्ता करेंगे और आप सबको लखनऊ की जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरना होगा। साथ ही मेयर ने इस सम्बंध में नगर निगम के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी महामिलिंद लाल से लंबित भुगतान की पूरी जानकारी उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये
इस मौके पर उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री, नगर निगम लखनऊ कर्मचारी संघ के संरक्षक रामचंदर यादव, अध्यक्ष आनंद वर्मा, महामंत्री रामअचल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश उप्रेती, मोहम्मद शोएब, शमील एखलाक, मिर्जा इरशाद बेग, विजयलक्ष्मी, रेखा यादव, मंत्री, हेमन्त कुमार, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, शत्रोहन लाल, सतेन्द्र कुमार, मोहम्म्द शमशाद, अनुज गुप्ता, जाकिर अली, सुखदेव यादव, मनीष पाल उपस्थित रहे।

No comments