Breaking News

कैराना से दिन भर की बड़ी खबर

HTN Live

कैराना। यमुना नदी की सफाई के लिये प्रशासन द्वारा छोड़े गए ठेके के बहाने ठकेदारो द्वारा यमुना नदीं के निकट भूमि से अवैध रूप से मशीन चलकर गहरे गहरे गढ़े कर यमुना नदी के सीने को ज़ख्मी दिन रात छलनी किया जा रहा है। अवैध खनन करने वालों पर क्या स्थानीय प्रशासन
 प्रभावी कार्यवाही कर पायेगा?

क्षेत्र के गांव मवी में खनन माफियाओं द्वारा बड़े स्तर पर वैध पट्टो के सहारे यमुना नदी की सफाई के पालनहारो ने यमुना नदी को दिन रात जेसीबी मशीन से ज़ख्मी करके प्रशासन की आँखों मे धूल झोंक कर बड़ा खेल खेल रहे है। प्रशासन को गुमराह कर रेत माफियाओं द्वारा दिन के समय नियमों का पालन कर रात्रि के समय युद्ध स्तर पर नियमों को ठेंगा दिखाकर अवैध खनन किया जा रहा है। इतना ही नही खनन ठेकेदारों द्वारा जो दावे  किये जाते उन सभी वादों से गुमरहियत की बू झलकती है, जो प्रशासन को गुमराह करने के लिए काफी है। दिन के समय नियम और रात के समय नियमों का उल्लंघन खनन माफियाओं की आदत बन चुकी है। लागभग दो सप्ताह पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकरी कैराना डॉक्टर अमितपाल शर्मा ने पुलिस बल के साथ खनन प्वाइंट पर छापेमारी करके अवैध खनन पकड़ा था और मौके से रेत से भरी एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली भी पकड़ी गई थी। साथ ही खनन ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की चेतावनी को आइना दिखाते हुए खनन प्वाइंट पर फिर नियमों को दरकिनार रेत उठाया जा रहा है। दस-दस फुट गहरे गड्ढे तक कर दिए गए हैं। उधर एसडीएम कैराना ने आज फिर कार्यवाही करते हुए अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया है। कार्यवाही का ज़रा भी खौफ न मानने वाले खनन माफिया नियमों को तक पर रखकर दिन रात अपनी मनमर्ज़ी पर उतारू हैं।


नेता के संरक्षण में मवी में प्रशासन द्वारा छोड़े गए पट्टे पर खुलेआम रात्रि में जेसीबी मशीन चलाकर अवैध खनन किया जा रहा है। नेता जी अपना प्रभाव क्षेत्र की जनता में स्थापित करने के लिये खुलेआम अधिकरियों पर सत्तारूढ़ पार्टी का रोब दिखाकर अवैध कार्य खुलेआम करा रहे है।


मवी के दर्जनों ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

गांव मवी के दर्जनों किसानों ने डीएम को शकायती पत्र भेजते हुई बताता की वर्ष 2013 में गांव मवी में यमुना का बांध टूटने के बाद गांव में बाढ़ आगई थी। बाढ़ के पानी की चपेट में ककोर व सहपत गांव के सैकड़ों किसानों की फसलें नष्ट हो गई थी। खनन भी गांव के समीप चल रहा है जिसे बरसात के मौसम में नदी में पानी अधिक आने पर बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

 कैराना पुलिस ने पकड़ा बारह किलोग्राम डोडा-पोस्त

:-इसके अलावा चार लोगो को एक-एक देशी तमंचे व जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
:-पुलिस की कार्यवाही से मादक पदार्थ एवं हथियार तस्करों में मचा हड़कम्प

कैराना। मादक पदार्थ एवं अवैध हथियार तस्करी सरीखे गैर क़ानूनी धंधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कैराना पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी से बारह किलोग्राम मादक पदार्थ डोडा-पोस्त व चार अन्य से एक-एक तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने पकड़े गए पांचों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
बताया गया है कि कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक हरिओम त्यागी गुरुवार को गश्त पर थे। दोपहर लगभग सवा बारह बजे जब वह गांव पंजीठ की ओर जाने वाले रोड पर पहुँचे तो एक युवक प्लास्टिक के कट्टे के साथ वहां से गुजरा। हरिओम त्यागी ने युवक को रोककर कट्टे की तलाशी ली तो उसमे से बारह किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने तुरन्त युवक को अपनी हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम मोहम्मद निवासी ग्राम पांवटी कलां बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा एसआई अजय कसाना ने चेकिंग के दौरान क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी ईनाम उर्फ़ सोनू व गांव गन्दराऊ निवासी नवीन नामक युवक से 315 बोर का एक-एक तमंचा व एक-एक जिन्दा कारतूस बरामद किये। वही, एसआई खुर्शीद अली ने चेकिंग के दौरान नगर के विजय सिंह पथिक डिग्री कालेज गेट के सामने से कस्बे के मोहल्ला इकबालपुरा निवासी मुजाहिद व मोहल्ला गुम्बद निवासी उस्मान को एक-एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने समस्त आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट 25 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर चालान करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मादक पदार्थ एवं हथियार तस्करी में लिप्त अपराधियों में हड़कम्प मचा हुआ है।


डीएम एसपी ने किया अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण

:-गुरुवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लेने पहुँचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक

कैराना। डीएम-एसपी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कैराना के अति संवेदनशील समझे जाने वाले नगर एवं क्षेत्र के कई मतदेय स्थलों का गहन निरीक्षण किया। दोनों शीर्ष अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन द्वारा मतदेय स्थलों पर की गई व्यवस्था की भी धरातलीय समीक्षा की।
गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे डीएम अखिलेश सिंह व एसपी अजय कुमार पाण्डेय कैराना पहुँचे। दोनों से सबसे पहले यहां नगर के पब्लिक इण्टर कालिज में स्थित मतदेय स्थलों पर स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा से यहां बने बूथों एवं मतदान हेतु आने वाले मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी ली। डीएम ने मतदेय स्थलों पर बनाये गए रैंप, मतदान कक्ष में होने वाली प्रकाश व्यवस्था, चुनाव के दिन होने वाली विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके बाद प्रशासनिक काफिला क्षेत्र के गांव रामड़ा पहुँचा और यहां प्रशासन द्वारा अति संवेदनशील की सूची में शुमार किये गए मतदेय स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सीओ राजेश कुमार तिवारी एवं कोतवाल राजेन्द्र नागर से चुनाव के दिन यहां तैनात किये जाने वाले अर्धसैनिक बलों, पीएसी बल एवं पुलिस फ़ोर्स और गांव के कुल मतदाताओं की संख्या के बारे पूछा। उन्होंने स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव के दिन तक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के लिए कहा है। इस दौरान तहसीलदार रणबीर सिंह और अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

No comments