उप मुख्यमंत्री ने किया गोमती प्रवाह पंचांग का विमोचन
HTN Live
संज्ञा शर्मा ब्यूरो प्रमुख लखनऊ
लखनऊगोमती प्रवाह पंचाग का विमोचन रविवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने निवास ऐशबाग पर किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री शुभ संस्कार समिति की ओर से निस्वार्थ रूप से वर्षो से किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से प्रकाशित यह पंचांग निःशुल्क वितरित होता है।
श्री शुभ संस्कार समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत पांडे ने कहा की पंचांग में चैत्र नवरात्रि से वर्ष भर के व्रत और त्योहारों का विवरण है। संपादक ऋद्धि किशोर गौड़ ने बताया इस बार वर्ष परिधावी नाम संवत्सर का मंत्री सूर्य और राजा शनिदेव है। उन्होंने बताया कि पंचांग में दिया गया है कि कपूर को घर में जलाकर हम किस प्रकार जीवन बदल सकते हैं।,नग और रत्न सोच विचार कर ग्रहों की स्थितियां देख कर पहनना चाहिए। विमोचन के अवसर पर श्री शुभ संस्कार समिति के आशीष अग्रवाल, राजेश आनंद ,संतोष अग्रवाल, कुशल उपस्थित थे

No comments