मेरठ और गाजियाबाद के बीच खिताबी जंग आज
HTN Live
सेमीफाइनल मुकाबले में मेरठ ने मुरादाबाद को नौ विकेट से हराया
बॉलीवुड सुपर स्टार सुनील शेट्ठी ने खिलाडिय़ों से लिया परिचय
जेकेपी ट्राफी स्टेट प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच उमंग शर्मा की अर्धशतकीय पारी नौ चौके और एक छक्के की बदौलत 66 रन की बदौलत मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन ने मुरादाबाद को नौ विकेट से करारी शिकस्त देते हुए जेकेपी ट्राफी स्टेट प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी दौर में जगह पक्की कर ली। इससे पूर्व सेमीफानल मैच का उद्घाटन बॉलीवुड सुपर स्टार सुनील शेट्ठी ने दोनों टीमों से परिचय लेते हुए किया। सोमवार को इकाना इण्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मेरठ और गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खिताबी भिडंत होगी।
इकाना पर खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में मुरादाबाद ने पहले बल्ल्ेबाजी करते हुए 37.1 ओवर में 181 रन पर सभी विकेट गवां दिये। हालांकि इनकी ओर से आर्यन जुनाल ने शतकीय पारी खेलते हुए 108 गेंदों पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे। मगर टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। रिषभ सोनी ने 29 रन और उवैस अहमद ने 23 रन जोड़ जबकि अन्य बल्लेबाज नीचले स्कोर पर ही पवेलियन लौट गये। माधव पी सिंह को तीन विकेट की उम्दा सफलता मिली। अंकुश नागर, दीपक बाल्यान और अंकुर चौहान को दो-दो विकेट की सफलता मिली। समीर चौधरी ने एक विकेट चटकाया।
जवाबी बल्लेबाजी में मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन ने 20.3 ओवर में मात्र एक विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाकर टूर्नामेंट के खिताबी दौर में जगह पक्की कर ली। इनकी ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए उमंग शर्मा ने नाबाद सर्वश्रेष्ठï 66 रन का अहम योगदान दिया। शिवम बंसल ने 52 रन और प्रियम गर्ग ने नाबाद 54 रन जोड़े। शिवंग कुमार को एक विकेट की सफलता मिली। मेरठ अपनी जीत के बाद गाजियाबाद से खिताबी मुकाबला खेलेगा।


No comments