Breaking News

सहारा स्टेट्स मे सम्पन्न हुआ गरीब कन्याओ का सामूहिक विवाह

HTN Live

(लखनऊ) राजधानी लखनऊ मे निर्धन जन कल्याण समिति गरीब कन्याओ के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन हर साल करती है जिसमे वह 21 नितांत गरीब कन्याओ का विवाह सम्पन्न कराती है निर्धन जन कल्याण समिति पिछले छः वर्षो से लगातार विभिन्न समाजो की 21 नितांत गरीब कन्याओ की सामूहिक विवाह के माध्यम से गरीब कन्याओ के माता पिता को कन्या ॠण से मुक्ति दिलाने का कार्य कर रही है इसी क्रम से सातवें वर्ष भी समिति 7 अप्रैल दिन रविवार को जानकीपुरम के सहारा स्टेट मे सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया।

निर्धन जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अरविन्द कुमार दत्ता के द्वारा इस तरह का सामूहिक विवाह उन गरीब परिवारो के लिए सहारा बना हुआ है जिन गरीब परिवारो मे कन्याए तो है लेकिन धूम धाम से विवाह करने के लिए उनके पास धन नही है। लेकिन इस समिति के माध्यम से उन गरीब परिवारो का सपना पूरा होता है इस समिति के द्वारा बड़े ही धूम धाम से गरीब कन्याओ का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया जाता है। इस सामूहिक विवाह मे वरिष्ठ अधिकारी एवं समाज सेवियो का सहयोग लगातार मिलता है उन सबके सहयोग से ही यह सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न होता है इसमे कर्मठ साथियो के साथ समाज मे घूम घूम कर उपयोगी वस्तुएं मांग मांग कर वर्ष भर एकत्र करते है और कन्याओ के लिए घरेलू उपयोगी वस्तुए भी मांग मांग कर एकत्र करते है प्रति वर्ष ग्रीष्म कालीन नव रात्रि के दिनो मे सामूहिक विवाह का आयोजन करते है  समिति अभी तक 126 गरीब कन्याओ का विवाह कराके उनके माता पिता को कन्या ॠण मुक्त कराकर असीम मानसिक खुशिया देने का पुनीत कार्य कर चुकी है।

*इन गरीब कन्याओ का सम्पन्न हुआ विवाह*

शिल्पी,रिता,निशा देवी,गुड़िया रानी,कल्पना गुप्ता,कोमल गौतम,शिवानी देवी,पूजा,पूजा कुमारी,प्रीती देवी,पंक्षी,विमला,रूबी,कुसुम,रेवती,प्रीती,काजल,प्रिया,रन्जू,रूबी,रेदम।


No comments