Breaking News

डीलरशिप के नाम पर कारोबारी से 37.50 लाख की ठगी प्रयागराज के रहने वाले दो सगे भाइयों ने लगाया चूना

HTN Live


आरोपी पीडि़त के घर में ही किराये पर रहते थे
अचानक घर छोड़कर आरोपी हुए फरार
पीडि़त ने चिनहट कोतवाली में दर्ज करायी रिपोर्ट
लखनऊ, 6 अप्रैल।
गोमतीनगर इलाके में रहने वाले एक कारोबारी को डीलरशिप दिलाने के नाम दो सगे भाइयों ने 37.50 लाख रुपये की ठगी का अंजाम दिया। आरोपियों ने कारोबारी को मोटे मुनाफे की लालच देकर अपने जाल में फंसाया था। साथ ही आश्वासन देने के लिए 33.75 लाख रुपये का चेक भी दिया था। ठगी का शिकार हुए कारोबारी ने अब इस संबंध मे चिनहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। 
गोमतीनगर के विनयखण्ड इलाके में प्रकाश चौहान अपने परिवार संग रहते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले चिनहट के लौलाई गांव में अपना एक मकान बनवाया था। जनवरी वर्ष 2017 में उन्होंने मकान का प्रयागराज निवासी आदर्श श्रीवास्तव को अपना मकान किराये पर दिया। आदर्श के साथ उसका भाई अक्षर भी रहता था। अक्षर खुद को फ्लिपकार्ट कम्पनी का अधिकारी बताता था। साथ ही अक्षर अपनी कम्पनी ने निवेश के लिए अक्सर प्रकाश चौहान को प्रोत्साहित करता था। अक्षर निवेश पर मोटा मुनाफ मिलने की लालच भी देता था। प्रकाश का कहना है कि बीते वर्ष जनवरी माह में अक्षर ने एक व्यक्ति से उनकी मुलाकात कराया और उसको अपनी कम्पनी का सीनियर अधिकारी बताया। उन लोगों ने प्रकाश को कम्पनी में निवेश के लिए कहा। आरोपियों की बातों में आकर प्रकाश ने साढ़े तीन लाख रुपये का निवेश कर दिया। इसके बाद आरोपी अक्षर ने प्रमोद को बताया कि उनकी कम्पनी पंजीकृत होने में समय लगेगा तब तक वह आदर्श की कम्पनी की मदद से कारोबार कर सकते हैं। प्रमोद का कहना है कि इसके बाद उन्होंने करीब 33.50  लाख रुपये आदर्श और अक्षर के बताये गये खाते में जमा कराये। इसके बाद अक्षर ने मुनाफे के नाम पर प्रकाश को 33.75 लाख रुपये का एक चेक भी दिया, पर चेक बैंक में न लगाने की बात कही। अक्षर ने नकद रुपये प्रकाश को देने की बात रखी। अक्षर ने आश्वासन दिया कि और अपनी चेक वापस लेकर उनको नकद रुपये देगा। समय गुजरने के बाद भी जब प्रमोद को मुनाफे की रकम अक्षर ने नहीं दी तो उनको कुछ शक हुआ। वह अपनी पत्नी के साथ अपने किराये के मकान पहुंचे तो मंजर देख सन्न रह गये। मकान में ताला पड़ा था। लोगों से पूछताछ पर इस बात का पता चला कि आदर्श और अक्षर 27 मार्च को ही मकान छोड़कर चले गये। इसके बाद प्रमोद ने दोनों भाइयों को फोन मिलाया तो दोनों के फोन बंद मिले। लाखों रुपये ठगी का शिकार हुए प्रकाश ने अब इस मामले में दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ चिनहट थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। 

No comments