कल से खरमास खत्म, फिर बजेगी शहनाई
HTN Live
लखनऊ । रामनवमी के बाद शुभ कार्यों की राह में रोड़ा खरमास हटने वाला है। दो दिन बाद फिर शहनाई बजेगी और शुभ कार्य शुरू हो जायेंगे। 15 अप्रैल से शुभ घड़ी जब हर शुभ काम होने लगेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस वर्ष सिर्फ मध्य जुलाई से लेकर मध्य नवम्बर तक विवाह आदि के मुहूर्त नहीं हैं बाकी सभी माह में शुभ कार्य किये जा सकते हैं।
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक हिंदू धर्म के अनुसार प्रत्येक कार्य को करने के लिए शुभ समय और महुर्त का विचार किया जाता है। चाहे वह विवाह हो, गृह प्रवेश हो या मुंडन आदि इन सभी कार्यों को करने के लिए ग्रह दशाओं महुर्त आदि का विचार किया जाता है। लेकिन ग्रहों की बदलती स्थिति के अनुसार कुछ समय के लिए सभी शुभ कार्य को स्थगित करना पड़ता है। ऐसा ही एक मास खरमास या मलमास के नाम से भी जाना जाता है। शास्रों के अनुसार श्राद्ध और चर्तुमास के अलावा खरमास में भी कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता। गोचर के अनुसार इस वर्ष सूर्य 15 मार्च को 5 बजकर 39 मिनट पर कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश कर गये थे और 14 अप्रैल तक प्रवास रहेगा। इसके बाद यह मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे। सूर्य के मेष राशि में आने क बाद एक बार फि र से यानी 15 अप्रैल से सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जायेंगे।
विवाह मुहूर्त
अप्रैल-15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 26
मई-1, 2, 6, 7, 8, 12, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 28, 29 और 30
जून- 4, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 24, 25, 26, 27 और 30
जुलाई-1, 5, 6, 7, 8, 9 और 10
नवम्बर-19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 28, 29 और 30
दिसम्बर... 5, 6, 7, 11 और 12
जनवरी (2020)16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 29, 30 और 31
फ रवरी-3, 4, 5, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 25, 26 और 27
मार्च-1, 2, 3, 4, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और 13
(12 जुलाई से देवताओ के शयन के चलते विवाह के मुहूर्त नही मिलेंगे। 8 नवम्बर को देवताओं के जागने के बाद फि र से विवाह मुहूर्त शुरू होंगे)

No comments