37 चीनी मिलों को मिली साफ्ट लोन की रकम
HTN Live
लखनऊ । केन्द्र सरकार की सॉफ्ट लोन योजना के अन्तर्गत प्रदेश की 95 चीनी मिलों द्वारा 3,090 करोड़ के ऋ ण आवेदनों में से 37 चीनी मिलों को 1,293 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गयी है। गन्ना विकास विभाग के अनुसार चीनी मिलों द्वारा अपनी कोजन इकाईयों से उ.प्र. पावर कार्पोरेशन को विद्युत आपूर्ति के एवज में मिलने वाली धनराशि 955 करोड़ भी चीनी मिलों को प्राप्त हो गयी है। पेराई सत्र 2018-19 के गन्ना मूल्य भुगतान कराने के लिए उ.प्र. सहकारी चीनी मिल संघ, लि. को 500 करोड़ की धनराशि शासन द्वारा आवंटित की गई है। यह धनराशि दो से तीन दिवस के भीतर गन्ना किसानों के खाते में भेज दी जायेगी। इस प्रकार सभी स्रोतों से उपलब्ध कराई गई शत-प्रतिशत धनराशि 2,750 करोड़ को गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान करने हेतु भेजी जा रही है।

No comments