धूमधाम से मनी रामनवमी, भगवान राम की निकलीं शोभायात्राएं मंदिरों व घरों में कन्याओं को भोज कराकर भक्तों ने किया नवरात्र का समापन
HTN Live
श्री वालयोगेश्वर सेवा संस्थान द्वारा नौबस्ता के गायत्री नगर में जागरण का आयोजन हुआ
श्री वालयोगेश्वर सेवा संस्थान द्वारा नौबस्ता के गायत्री नगर में जागरण का आयोजन हुआ
लखनऊ । राजधानी में शनिवार को नवरात्र व्रत का पारण कर रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कई जगहों से भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्राएं निकाल कर उनका जन्मोत्सव मनाया गया। समूचा शहर माता रानी व श्रीराम की भक्ति में सुबह से लेकर शाम तक रंगा रहा।
नवरात्र के अंतिम दिन माता रानी की मनमोहक आठवीं स्वरूपा मां महागौरी व सिद्धिदात्री के दर्शन व पूजन-अर्चन के लिए शनिवार को देवीमंदिरों में भारी उमड़ पड़ी। राजधानी के सभी मंदिर परिसर माता रानी की आराधना व जयकारों और उद्घोषों से गुंजायमान रहे। भक्त सुबह भोर से ही मंदिरों में स्तुतियां व दुर्गा सप्तशती आदि सुनाकर मैया को प्रसन्न कर मनवांछित मुरादें मांगते रहे। शनिवार दोपहर के बाद नवमी प्रारम्भ हो जाने से मंदिरों में हवन-पूजन व कन्या भोज भी हुये। नन्हीं बेटियों व कुंवारियों को अक्षत टीका लगाकर माता रानी का पसंदीदा भोजन प्रसाद खिलाकर उन्हें दान दक्षिणा दी गई और नौवीं स्वरूपा सिद्धिदात्री मां से आशीर्वाद लेकर उन्हें विदा किया गया।
शनिवार की सुबह व्रत का पारण कर रामनवमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर घर परिवार में पंरपरागत विधि विधान से पूजा-पाठ किया गया। घरों में विभन्न प्रकार के पूड़ी-पकवान का लोगों ने लुत्फ उठाया। चौक में भव्य शोभा यात्रा निकली गई। हजारों भक्तों ने भगवान राम की शोभा यात्रा में सहभाग किया। महापौर ने इन्दिरा नगर में निकाली गयी भव्य राम बारात में सहभागिता की। इसके अलाव टुडिय़ागंज के बिल्लौचपुरा में राम यात्रा का मुस्लिम समुदाय ने स्वागत कर गंगा-जमुनी एकता की मिशाल दिखाई।
इंदिरानगर स्थित ईश्वरधाम में रामलला का जन्मोत्सव पर भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह नौ बजे से दोपहर 1 बजे तक भगवान के दर्शन पाने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगीं रहीं। ईश्वरधाम मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। प्रात: नौ बजे से हवन पाठ आरंभ हुआ। दस बजे श्रद्धालुओं ने भजन श्रंृखला आरंभ की। दोपहर बारह बजे राम जन्म पर भक्तों के बीच प्रसाद बटा। राम लला के अभिषेक के बाद पीले वस्त्रए पुष्प माल से भगवान राम का श्रृंगार हुआ। बधाई गीत और सोहर गाकर भक्तों ने रामजन्मोत्सव का आनंद उठाया।
नन्दना बीकेटी स्थित इक्यावन शक्तिपीठ में शनिवार को नवमी मनाई गई। भक्तों ने सिद्धिदात्री की आराधना पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ की।
रामनवमी के अवसर पर राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उसके बाद वृहद कन्या भोज के आयोजन हुये। इसमें करीब 1100 कन्याओं को भोजन कराया गया। कन्याओं को भोजन कराने के लिए लोगों की होड़ लगी रही। बहुत से भक्तों ने कन्याओं को उनके मन पसंद खिलौने और रुपये देकर आशीर्वाद लिया तो कुछ भक्तों ने टाफी, बिस्कुट, चाकलेट आदि का वितरण किया। शाम को नन्दना महिला मण्डल द्वारा राम जन्म पर सोहर बधाई गीत गाये गये। प्रताप मार्केट स्थित राममंदिर में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने स्वयं मौजूद रहकर यहां भगवान के जन्म उत्सव को मनाया। यह कार्यक्रम पिछले 12 सालों से यहां हो रहा है और लगातार डॉ. दिनेश शर्मा यहां आते रहे हैं।

राम जन्मोत्सव टिकैतराय तालाब स्थित श्रीराम जनकी मन्दिर, लालबाग स्थित हरिओम मन्दिर, निरालानगर स्थित बालकेश्वर हनुमान जी मन्दिर, डालीगंज के करौरी मल मन्दिर, लक्ष्मी नारायण मन्दिर, सुभाष मार्ग स्थित राम मन्दिर, अलीगंज के नया हनुमान मन्दिर, पुराना हनुमान मन्दिर समेत अन्य मन्दिरों में मनाया गया। ठाकुरगंज के मां पूर्वी देवी, चौपटियां के श्री ज्वाला जी के ठाकुर द्वारा में श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया। राजाजीपुरम के न्यू टेम्पो स्टैण्ड स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से नवें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसका आयोजन संगठन के प्रदेश सचिव शिव स्वरूप गुप्ता ने किया।

No comments