Breaking News

लोहे की रैक गिरी शटरिंग कारीगर की दबकर मौत

HTN Live


विभूतिखंड थाना क्षेत्र में प्लाई के गोदाम में हुआ हादसा 
लखनऊ, सं। 
विभूतिखंड मंत्री आवास के पास प्लाईवुड फैक्ट्री के गोदाम में लोहे की रैक गिरने से शटरिंग कारीगर की मौत हो गई। शटरिंग कारीगर गोदाम में काम कर रहा था। इसी दौरान प्लाई से लदी रैक उसके ऊपर गिर गई और वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
ठेकेदार घर से लेकर गया था कारीगर को विशालखंड डिगडिगा गांव निवासी दिनेश यादव (35) शटरिंग कारीगर था। परिवार में पत्नी मिशीला दो बच्चे अंशु (5) व टीटू (3 वर्ष) हैं। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह 8 बजे ठेकेदार जागेश यादव उसे बुलाने आया था। शटरिंग का काम विभूतिखंड के मंत्री आवास के पास विश्वासखंड बी में बने मकान के बेसमेंट में प्लाईवुड के गोदाम हो रहा था। साथी कर्मचारियों के अनुसार काम के दौरान प्लाई लदी लोहे की रैक गिर गई, जिसके नीचे दिनेश दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों की मदद से उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

No comments