Breaking News

डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एलएचबी कोच के साथ चलेगी

HTN Live

लखनऊ (सं)। पूर्वोत्तर रेलवे ने 15 अप्रैल से डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस को डिब्रूगढ़ से चलाने का फैसला किया है। ट्रेन के एलएचबी रैक से यात्रियों को सहूलियत होगी। एनईआर के मुख्यसम्पर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि गाड़ी नम्बर 15903 और 15904 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़़ एक्सप्रेस से अब पुराने रेक हटाये जायेंगे और उनके स्थान पर एलएचबी रेक से ट्रेन को चलाया जायेगा। यह ट्रेन 17 को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ के लिए चलेगी, जिसमें कुल 22 कोच होंगे। वहीं गाड़ी नम्बर 15065 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस में 14 अप्रैल को गोरखपुर से और वापसी में 15066 में 15 अप्रैल को पनवेल से 15063 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 15 अप्रैल को गोरखपुर से एवं वापसी में 15064 में 16 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से स्लीपर के कोच लगेंगे।

No comments