Breaking News

गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच

HTN Live

लखनऊ (सं)। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ती है। ट्रेनों में आरक्षित सीटें अभी से ही फुल हो चुकी हैं। वहीं मुम्बई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लम्बी होती जा रही है। इसी को देखते हुए पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने मुम्बई जाने के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इन अतिरिक्त कोच के लगते ही प्रतीक्षा सूची में कमी आयेगी और यात्रियों के टिकट कन्फर्म हो जायेंगे। साथ ही दलालों पर भी अंकुश लगाने में रेलवे को मदद मिलेगी।
ट्रेन 15065 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस में 14 अप्रैल को गोरखपुर से एवं वापसी में ट्रेन 15066 में 15 अप्रैल को पनवेल से कोच लगेगा। ट्रेन 15063 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 15 अप्रैल को गोरखपुर से एवं वापसी में ट्रेन 15064 में 16 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कोच लगेगा।

No comments