Breaking News

प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित हुए आरपीएफ पोस्ट गोंडा के उपनिरीक्षक

HTN Live

रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️
गोंडा। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा के उपनिरीक्षक लाल साहब सिंह को मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया है। बताते चले कि आरपीएफ पोस्ट गोंडा जंक्शन पर तैनात उपनिरीक्षक लाल साहब सिंह लगातार रेलवे के उच्च अधिकारीयो के दिशा निर्देश पर सही कार्य करते हुए यात्रा करने वाले लोगो के साथ अच्छे ब्वहार करने वाले श्री सिंह को को उच्च अधिकारीयो द्वारा सम्मान मिला है लाल साहब द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सामानों को चोरी से बचाने का पुरा प्रयास करते रहे है और यात्रा करने वाले लोगो को चोरो व जाहर खुरानी करने वाले लोगो से हमेशा सतर्क रहने की भी सलाह देते रहे है तथा महिला एवं बुजुर्गों की सहायता के लिए यह हमेशा आगे रहे है इसीलिए मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ द्वारा  प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया जिसको लेकर गोंडा पोस्ट कमांडर प्रवीण कुमार यादव सहित अन्य पुलिस कर्मीयों ने बधाई दी है।

No comments