Breaking News

बदमाशों ने महिला से लूटा पर्स

HTN Live


पर्स बचाने में महिला रिक्शे से गिरी
गाजीपुर इलाके की है घटना
लखनऊ, 6 अप्रैल।
गाजीपुर इलाके में शुक्रवार की रात एक बाइक सवार दो बदमाश रिक्शे से घर जा रही महिला से पर्स लूट ले गये। इस घटना में पर्स बचाने के चक्कर में महिला रिक्शे से गिर पड़ी और चोटिल हो गयी। फिलहाल गाजीपुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
गाजीपुर के इन्दिरानगर सेक्टर ए इलाके में कोमल वर्मा अपने परिवार संग रहती हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह रिक्शे से अपने घर जा रही थीं। रास्ते में सर्वोदयनगर शालीमार टावर के पास एक बाइक सवार दो बदमाश पीछे से कोमल के हाथ से पर्स छीन ले गये। कोमल ने पर्स बचाने की कोशिश भी की पर वह रिक्शे से गिर पड़ी और चोट लग गयी। शोर होते ही आसपास के लोग मदद के लिए जमा हो गये। सूचना पाकर मौके पर गाजीपुर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने बदमाशों को इधर-उधर तलाश पर कोई पता नहीं चल सका। अंत में पुलिस ने कोमल की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोमल के लूटे गये पर्स में सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन, ढाई हजार रुपये और अन्य दस्तावेज रखे थे। 

No comments