उगते सूर्य को अर्घ्य देकर नव संवत्सर का स्वागत
HTN Live
-गोमती बैराज के पास मंत्रोच्चारण व शंखध्वनी के बीच मना उत्सव
-आरएसएस कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया
संज्ञा शर्मा ब्यूरो प्रमुख वरिष्ठ
नव संवत्सर का स्वागत शनिवार सुबह गोमती बैराज के पास मृत्युंजय घाट पर मंत्रोच्चारण व शंखध्वनि के बीच उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया गया। लोगों ने चंदन लगाकर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संवाद नगर स्वयंसेवकों ने इस असर पर विजय महामंत्र 'श्रीराम, जय राम, जय-जय राम' की तेरह मालाओं का जाप किया।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया। इस अवसर पर तुषार सहाय और प्रज्ञा विवेक मिश्रा ने शास्त्रीय संगीत पेश किया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रान्त के सह प्रान्त कार्यवाह प्रशान्त भाटिया ने इस मौके पर कहा कि संघ व्यक्तिवादी नहीं तत्ववादी संगठन है। यही कारण है कि 1925 में नागपुर में डॉ. हेडगेवार द्वारा स्थापित संघ आज भी उसी उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहा है। जबकि इसके बाद में बने कई संगठन लुप्तप्राय हो गये हैं। उन्होंने कहा कि आज विदेश में 11 हजार शाखाएं लगती हैं। वहीं, देश में हमारा विचार प्रभावी हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषि टण्डन ने की। इस मौके पर संघ के वरिष्ठ प्रचारक व विश्व संवाद केन्द्र के कार्यालय प्रमुख जागेश्वर, अवध प्रान्त के सह प्रचार प्रमुख दिवाकर अवस्थी, सह नगर संघचालक गंगा प्रसाद,बृजनन्दन और सेवा भारती के महानगर संयोजक रवीन्द्र सिंह गंगवार प्रमुख रूप से उपस्थित




No comments