Breaking News

मॉ सबका करती बेड़ा पार, लेकिन मॉ के मंदिर परिसर में अनगिनत समस्याओं का लगा अंबार, जिम्मेदार मौन।

                             HTN Live


रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️

इटियाथोक, गोंडा। विकासखंड इटियाथोक अंतर्गत ग्राम पंचायत मेहनौन स्थित प्राचीन पटमेश्वरी देवी मंदिर हजारों श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्रहै। परंतु
यहाँ पर आने वाले मां भक्तों को अनेक प्रकार की परेशानियों व दुश्वारियां से रूबरू होना पड़ता है, फिर भी लोग आकर दर्शन पूजन करते है। मंदिर स्थल तक पहुंचने के लिए दुपहिया के अलावा अन्य साधन का अभाव है। प्राइवेट जीप आदि कुछ दूर पहले ईश्वरनन्दकुटी तक आती है जो यात्रियों को भूसे की तरह भरती है और मनमाना किराया भी वसूलती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहाँ लगे कुछ हैण्ड पम्प काफी दिनों से खराब पड़े है जिनको दुरुस्त करवाने की जरूरत है। विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है , किसी तरह जुगाड़ू व्यवस्था से काम चल रहा है। मंदिर के कार्यकर्ता बब्बू तिवारी ने बताया कि मां का दर्शन करने तो अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक आते हैं ,व पूजन अर्चन करने के उपरांत आशीर्वाद प्राप्त कर चले जाते हैं,  लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है कि आज तक किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। मेलाक्षेत्र में नवरात्र के दौरान हर रोज हजारो की भीड़ होती है। यहाँ मेले में तमाम दुकाने लगती है। इसके अनुपात में यहाँ मेला परिसर की साफ़ सफाई प्रतिदिन नही हो पाती है, जिस वजह  से आने वाले लोगो को तमाम दिक्कतें होती है। उक्त मंदिर परिसर में सार्वजनिक शौचालय और स्नान घर निर्मित तो है, लेकिन सारे दरवाजे टूटे हुए हैं व भारी गंदगी व्याप्त है, मानो कई वर्षों से सफाई न की गई हो। इस वजह देवी भक्तो को समस्या होती है।मंदिर के बगल सरयू नहर शाखा है जिसमे पानी होने पर आवागमन बाधित होता है। नहर के ऊपर से होकर मंदिर परिसर जाने हेतु अस्थाई पुल का निर्माण भी ग्रामीणों द्वारा पाइप लगाकर किया गया है। नहर में अधिक पानी होने पर मार्ग के ऊपर तक जलभराव हो जाता है। यहाँ पर स्थाई पुल के निर्माण की मांग है जो अबतक नही पूरी की  गई है।अराजक तत्वों से चोरी, छिनैती सहित अन्य खतरा मंदिर परिसर में व्याप्त रहता है। मेले के दौरान यहाँ धानेपुर पुलिस की टीम तैनात रहती है जो इन बातों पर पूर्ण रूपेण अंकुश नही लगा पा रही है।

No comments