धारदार कुल्हाड़ी मार किया लहूलुहान पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
HTN Live
लखनऊ, सं।
सिरफिरे पिता ने बुधवार को कुल्हाड़ी से बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार कुल्हाड़ी युवक के गर्दन में लगने से युवक लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई।
रंजीत गौतम पुत्र ओम प्रकाश गौतम लालनगरखेड़ा में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके मुताबिक पिता ओम प्रकाश गौतम राज मिस्त्री हैं। परिवार में मां सहित तीन भाई हैं। बुधवार सुबह परिवार में मामूली बात को लेकर सिरफिरे पिता ने बेटे रंजीत को गालियां देते हुए घर से निकल जाने को कहा। रंजीत के विरोध करने पर पिता पुत्र में बवाल मच गया। सिरफिरे पिता ओम प्रकाश को यह बात नागवार गुजरी। कमरे में रखी धारदार कुल्हाड़ी से रंजीत पर हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी रंजीत गले के नीचे लगने से रंजीत लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। रंजीत को लहूलुहान हुआ देख छोटे भाई शिवा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश गौतम को पकड़ थाने ले आई। हादसे में लहूलुहान रंजीत को पुलिस ने इलाज के लिए काकोरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। रंजीत की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता ओम प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया 10 वर्ष पहले ओम प्रकाश गौतम ने अपने चचेरे भाई पर फावड़े से जानलेवा हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। उसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया बेटे पर जानलेवा हमला किए जाने के आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही
No comments