दिनदहाड़े दूल्हा दुल्हन से बदमाशों ने जेवर लूटे पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध
HTN Live
तहरीर पर किया मामला दर्ज
लखनऊ, सं।
इटौंजा थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक दूल्हा दुल्हन के जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मान है। फिलहाल पुलिस में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घटना इटौंजा थाना क्षेत्र की है। यहां वार्ड नंबर 1 के रहने वाले राकेश की बाराबंकी के चंदे पुरवा में शादी थी। वह अपनी दुल्हन किरन को विदा कराकर के घर ला रहे थे। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे कुम्हरावां चौराहा से पहले उनकी कार में एक वैन ने हल्की टक्कर मार दी। टक्कर होने के बाद दूल्हा दुल्हन बाहर निकले। तभी 4-5 बाइक पर सवार बदमाश भी आ गए। जब तक राकेश कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने असलहा निकाल कर दोनों पर तान दिया। असलहों की नोक पर जेवरात में हार अंगूठी और सामान सहित नगदी लूट ले गए। शोर मचाकर जब उन्होंने मदद मांगी तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए थे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हुई तो किसी ने सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
No comments